| SHREE GANESHAY NAMAAH ! | |||||||||
| Sensex ends lower on mahurat; midcaps, smallcaps shine | |||||||||
| The start of Samavat 2069 was weak for the Indian equity benchmarks on mahurat session. However, the broader markets outperformed led by breweries and media stocks. | |||||||||
| मुहूर्त ट्रेडिंग: 0.3% की गिरावट पर बंद बाजार | |||||||||
| MARKET UPDATES | |||||||||
| संवत 2069 की शुरुआत शेयर बाजार के लिए अच्छी नहीं रही। सेंसेक्स 51 अंक गिरकर 18619 और निफ्टी 17 अंक गिरकर 5667 पर बंद हुए। हालांकि, स्मॉलकैप शेयर 1.25 फीसदी चढ़े। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स सुस्ती बंद हुआ। | |||||||||
| आईटी, बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑटो, रियल्टी, तकनीकी शेयर 0.7-0.2 फीसदी गिरे। पावर और सरकारी कंपनियों के शेयरों में सुस्ती रही। ऑयल एंड गैस, एफएमसीजी, मेटल, कैपिटल गुड्स, हेल्थकेयर शेयर 0.4-0.1 फीसदी मजबूत हुए। | |||||||||
| बाजार हरे निशान में खुले थे। सेंसेक्स ने करीब 60 अंक की तेजी दिखाई और निफ्टी 5700 की ओर बढ़ता नजर आया। हालांकि, शुरुआती कारोबार में ही बाजार से जोश गायब हो गया और बाजार लाल निशान में फिसल गए। | |||||||||
| घरेलू अर्थव्यवस्था की हालत पर चिंता का असर लगातार दूसरे दिन बाजारों पर नजर आया। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से कमजोरी के संकेत मिलने का भी घरेलू बाजारों पर दबाव दिखा। | |||||||||
| कारोबार खत्म होते-होते बाजार में गिरावट बढ़ी। हालांकि, जानकारों का मानना है कि आर्थिक सुधारों की गाड़ी बढ़ने पर अगली दिवाली तक बाजार में 25 फीसदी तक की मजबूती आ सकती है। | |||||||||
| पिछली दिवाली से लेकर इस दिवाली कर सेंसेक्स 8 फीसदी और निफ्टी 9.3 फीसदी चढ़े हैं। मिडकैप शेयर 11.8 फीसदी उछले। वहीं, स्मॉलकैप शेयर 2.7 फीसदी मजबूत हुए। | |||||||||
| नवंबर 2011 में बाजार निचले स्तरों पर पहुंच गए थे। बाजार को उबरने में मदद की एफआईआई निवेश ने। एफआईआई ने इस साल 95,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। साथ ही, आर्थिक सुधारों के रफ्तार पकड़ने से भी बाजार को फायदा मिला। | |||||||||
| पिछली दिवाली से इस दिवाली तक सबसे ज्यादा बढ़त एफएमसीजी सेक्टर ने दिखाई। मीडिया, फार्मा, बैंक और ऑटो सेक्टर भी चमके। वहीं मेटल, ऑयल एंड गैस और पावर शेयरों ने निराश किया। | |||||||||
| अल्ट्राटेक सीमेंट, एचयूएल, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक ने 77-44 फीसदी का रिटर्न निवेशकों को दिया। वहीं वॉकहार्ट, जेके लक्ष्मी सीमेंट और ज्योति लैब 277-153 फीसदी का रिटर्न दिया। | |||||||||
| NOTE : KINDLY TRADE WITH STRICT STOPLOSS ! | |||||||||
VBA
Tuesday, November 13, 2012
MARKET UPATES
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
TRADING CALLS
CLICK ON MARKET BUZZ FOR ARCHIVE


No comments:
Post a Comment